{"_id":"65886e38426c809344065677","slug":"wrestling-championship-eclipsed-disappointed-wrestlers-started-returning-gonda-news-c-100-1-gon1004-10094-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कुश्ती चैंपियनशिप पर ग्रहण, लौटने लगे मायूस पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कुश्ती चैंपियनशिप पर ग्रहण, लौटने लगे मायूस पहलवान
Sun, 24 Dec 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। भारतीय कुश्ती महासंघ की नवनिर्वाचित कमेटी के निलंबन के बाद नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को माहौल ठंडा दिखाई पड़ा।
28 दिसंबर को प्रस्तावित नेशनल चैंपियनशिप (जूनियर वर्ग) और उससे पहले 25 दिसंबर से तय राज्यस्तरीय ट्रायल को स्थगित कर दिया गया है। इससे लगभग 600 पहलवान रविवार को वापस अपने घर व क्लबों को लौट गए।
नवाबगंज क्षेत्र स्थित नंदिनीनगर में सोमवार से राज्यस्तरीय कुश्ती का ट्रायल निर्धारित था। इसके लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी। शनिवार को नंदिनीनगर स्टेडियम पहुंचे संजय सिंह ने माहौल भी बना दिया था। वहीं रविवार सुबह खेल मंत्रालय के फैसले के बाद पासा पलट गया।
ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों को लौटना पड़ रहा है। खिलाड़ियों ने भी बातचीत में सरकार के फैसले का हवाला दिया। कुश्ती से जुड़े स्थानीय कोच प्रेमचंद यादव ने बताया कि सरकार का फैसला सभी लोग जानते हैं। ऐसे में करीब 600 खिलाड़ी वापस लौट रहे हैं। अंडर 15 और अंडर 20 आयु वर्ग के पहलवानों की चैंपियनशिप होनी थी, जिस पर ग्रहण लग गया है।
विज्ञापन
नंदिनीनगर के अलावा कहीं जगह नहीं है क्या
कुश्ती से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी साक्षी मलिक ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा था कि जूनियर खिलाड़ी उन्हें फोन कर रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि 28 दिसंबर से जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप होनी हैं, जिसे कुश्ती फेडरेशन ने गोंडा के नंदिनीनगर में करवाने का फैसला किया है। लिखा था कि गोंडा बृजभूषण का इलाका है, ऐसे में महिला पहलवान किस माहौल में वहां कुश्ती लड़ने जाएंगी। सवाल किया कि क्या नंदिनीनगर के अलावा पूरे देश में कहीं पर भी नेशनल करवाने की जगह नहीं है। साक्षी की इसी पोस्ट के बाद सरकार का फैसला आया है।
शनिवार को नंदिनीनगर में संजय ने किया था एलान
सांसद खेल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले के चलते संजय सिंह व बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को जिले के नंदिनीनगर स्टेडियम में ही मौजूद थे। जहां संजय सिंह ने बयान देते हुए कहा था कि पहलवानों की कुश्ती का नेशनल रुका है, उसका आयोजन नंदिनीनगर में ही 28, 29, 30 दिसंबर को किया जाएगा। कहा कि 2010 से पहले कुश्ती की पोजीशन अच्छी नहीं थी। जब से सांसद के हाथ में कुश्ती आई है, बहुत ऊंचे मुकाम पर गई है। जब तक सांसद अध्यक्ष रहे, लगातार तीनों ओलंपिक में कुश्ती ने मेडल जीता है। कहा था कि जो खिलाड़ी हैं वह प्रैक्टिस कर रहे हैं, जिनको राजनीति करना है वह उनका व्यक्तिगत मामला है। कहा कि वह पिछले 12 साल से कुश्ती संघ में हैं, डमी कैंडीडेट कैसे हो सकते हैं। सांसद का करीबी होना कोई गुनाह नहीं है।