फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wrestlers shine in the traditional National Wrestling Championship

परंपरागत नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में पहलवानों ने दिखाए दम

Sun, 26 Dec 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers shine in the traditional National Wrestling Championship
फोटो- 6- गोंडा के रघुकुल विद्यापीठ में सीनियर नेशनल कुश्ती का शुभारंभ करतीं केंद्रीय कृषि राज्यमं - फोटो : GONDA
गोंडा। रघुकुल विद्यापीठ में मिट्टी के अखाड़े में परंपरागत राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने किया। आजादी के अमृत महोत्सव पर मनाए जा रहे महोत्सव के पहले दिन का उद्घाटन भारत सरकार के कृषि राज्यमंत्री शोभा करंदलजे ने किया। ग्राम पंचायतों के बीच यह खेल न्याय पंचायत स्तर तक हुए, फिर ब्लाक स्तर पर हर खेल के चैंपियन को छांटकर जिले स्तर की चैंपियनशिप 20 दिसंबर के पहले पूरी की गई।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि गोंडा अटल विहारी बाजपेयी की कर्मभूमि रही है। समापन अवसर पर अटल जी के साथ राजनीति करने वाले उनके सहयोगियों को भी सम्मानित किया जाना है। 1977 की इमरजेंसी में जो लोग महीनों जेल में बंद थे, उन लोकतंत्र सेनानियों का भी अमृत महोत्सव के इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि इस प्रकार 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 1600 मीटर दौड़, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, ताइक्वांडो में जिन खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं, उन्हें ट्रेडिशनल नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के समापन अवसर पर नकद पुरस्कार, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेताओं और उपविजेता टीमों को भी सम्मानित किया जाएगा। विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने साफा और तिरंगा गमछा भेंटकर आभार व्यक्त किया। कुश्ती के दौरान 150 से अधिक प्रधान व क्षेत्रपंचायत सदस्यों ने पहलवानों का हाथ मिलकार कुश्ती शुरू कराई।
अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, विधायक गौरा प्रभात वर्मा, विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप, क्षेत्रपंचायत प्रमुख वजीरगंज पंकज सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवानंद शुक्ल, कौशल तिवारी पूर्व प्रधान समेत कई मौजूद रहे।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री तथा अवध क्षेत्र भाजपा सह प्रभारी शोभा करंदलजे ने कहा कि जनपद की सात विधानसभा में हमारे साथी पिछले चुनाव में जीते थे और इस बार फिर से जिले की सात की सातों विधानसभा सीट हम जीतने जा रहे हैं।
योगी और मोदी की जोड़ी लोगों को पसंद है। पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा अपना परचम लहराने जा रही है। यहां हर लोगों को काम मिला है। हर घर तक सरकार का काम पहुंचा है। हर किसान को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

किसान सम्मान निधि भी हर किसान को दे रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आगामी चुनाव के दृष्टिगत रणनीति बनाई। पदाधिकारियों की बैठक के बाद करनैलगंज, तरबगंज, मनकापुर विधानसभा की चुनाव संचालन समितियों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed