फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Workshop organized in 13 divisions of BJP

भाजपा की13 मंडलों में आयोजित हुई कार्यशाला

Tue, 16 Nov 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Workshop organized in 13 divisions of BJP
गोंडा। भाजपा के 33 मंडलों की मंडल कार्यशाला कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को 13 मंडलों की कार्यशालाएं आयोजित हुई। जिसमें जिला प्रभारी एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अमर किशोर कश्यप, जिले के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक गण व विधानसभा प्रभारियों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित इन कार्यशालाओं के माध्यम से पार्टी बूथ स्तर पर अपनी ताकत को और मजबूत करने का प्रयास कर रही है। जिस के क्रम में जनपद के समस्त बूथों पर बूथ त्रिदेव की संरचना के साथ ही पूरे नवंबर माह में मतदाता पुनरीक्षण अभियान विषय को लेकर अपने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित इन कार्यशालाओं के माध्यम से पार्टी निचले स्तर पर अत्यधिक मजबूती देने के रूप में आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में गोंडा नगर मंडल में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पीयूष मिश्रा ने कहा कि पार्टी द्वारा हर बूथ पर 25 नवयुवकों को मतदाता बनाने का कार्य करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम सभी इस कार्य को पूरी निष्ठा और लगन से करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ने बताया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा इस अभियान के प्रमुख जिला उपाध्यक्ष अनुपम मिश्रा को बनाया है।

मंडल स्तरीय कार्यशाला में बूथ प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल के पदाधिकारियों व कार्यसमिति के सदस्य सहित भारतीय जनता पार्टी द्वारा समस्त दायित्व वान पदाधिकारी, मंडल पर मोर्चा के अध्यक्ष एवं उनकी कार्य समिति, समस्त प्रकोष्ठ एवं विभाग के संयोजक एवं सहसंयोजक की उपस्थिति में संपादित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed