Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Work on laying railway line to Nepal is in its final stage

Gonda News: नेपाल तक रेल लाइन बिछाने का काम अंतिम चरण में

Wed, 02 Jul 2025 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 02 Jul 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Work on laying railway line to Nepal is in its final stage
गोंडा। जल्दी ही देवीपाटन मंडल मुख्यालय के लोग नेपाल तक रेल यात्रा कर सकेंगे। रेलवे प्रशासन गोंडा से बहराइच होते हुए नानपारा से नेपालगंज स्टेशन रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए चल रहा काम युद्ध स्तर पर पूरा कराने की कवायद में जुटा है। ताकि यात्रियों को 15 अगस्त तक नेेपाल यात्रा करने का तोहफा दिया जा सके।
विज्ञापन

बहराइच से नानपारा तक करीब 34 किलोमीटर बड़ी लाइन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इस रूट पर 6 जुलाई से ट्रेनों का संचालन शुरू होना प्रस्तावित है। इसके तीसरे खंड नानपारा से नेपालगंज तक करीब 20 किलोमीटर छोटी लाइन से बड़ी लाइन में आमान परिवर्तन का कार्य भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार सब कुछ ठीक रहा तो 15 अगस्त तक देवीपाटन मंडल के मुख्यालय के लोगों को नेपालगंज तक रेल यात्रा करने का तोहफा मिल जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत गोंडा से बहराइच व नानपारा होते हुए नेपालगंज तक ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। अभी तक बहराइच से लेकर नानपारा होते हुए नेपालगंज तक छोटी लाइन थी। जिस पर मीटर गेज ट्रेन चलती थी। नेपालगंज रेलवे स्टेशन नेपाल राष्ट्र की सीमा से जुड़ा हुआ है। ट्रेनों का संचालन होने पर लोगों को जहां काठमांडू व पोखरा घूमने का लाभ मिलेगा वहीं, पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा भी आसान व सुलभ हो सकेगी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि नेपालगंज तक ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए बचा हुआ काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed