{"_id":"5d24c8c68ebc3e6d08069143","slug":"wonens-s-security-awareness-gonda-news-lko469780521","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं में जगाई जागरूकता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं में जगाई जागरूकता की अलख
विज्ञापन
गोंडा। नारी सुरक्षा अभियान के तहत चल रहे जागरूकता अभियान में मंगलवार को पुलिस टीमों ने स्कूलों में जाकर जागरूकता की अलख जगाई।
नगर कोतवाली क्षेत्र में उपनिरीक्षक परवीन सुल्ताना की टीम बड़गांव स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज पहुंची। यहां टीम ने बेटियों को जागरूक किया। इस दौरान उन्हें शोहदों की पहचान करने तथा उनसे निपटने के टिप्स भी बताए।
उधर धानेपुर थाने से एंटी रोमियो टीम डीपी तिवारी के नेतृत्व में दूल्हापुर स्थित राजकिशोरी देवी बालिका इंटर कॉलेज पहुंची। वहां महिला आरक्षी नंदिनी पांडेय ने बेटियों को साहसी बनने तथा आपातकालीन स्थिति में 100, 1090 नंबर डायल करने के फायदे बताए।