{"_id":"665b5e7d075f4b1cee0030f4","slug":"women-wrestlers-showed-their-strength-won-medals-and-increased-their-pride-gonda-news-c-100-1-slko1028-118009-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महिला पहलवानों ने दिखाया दम, मेडल जीत बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महिला पहलवानों ने दिखाया दम, मेडल जीत बढ़ाया मान
Sat, 01 Jun 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के नंदिनीनगर स्पोर्टस स्टेडियम में भिड़तीं महिला पहलवान। - संवाद
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी भिड़े पहलवान
नंदिनीनगर में तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन आज
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज (गोंडा)। नंदिनीनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को पुरुषों के अंडर-17 तथा अंडर-23 ग्रीको-रोमन शैली के सभी दस भार वर्गों के कुश्ती की शुरुआत हुई। रविवार को पुरुषों के फ्री-स्टाइल कुश्ती के चैंपियनशिप के साथ कुश्ती प्रतियोगिता का समापन होगा।
उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की तरफ से आयोजित जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन महिलाओं के फ्री-स्टाइल के चैंपियनशिप देर रात्रि में फाइनल मुकाबला खेला गया। महिलाओं के अंडर -23 के फाइनल मुकाबले के 76 किलो भारवर्ग में मुजफ्फरनगर की परी चौधरी ने गोल्ड, कानपुर की वर्षा राजे ने सिल्वर, हापुड़ की संजना तथा गौतमबुद्ध नगर की अंजू ने कांस्य पदक जीता। 72 किलो भारवर्ग में मथुरा की लक्ष्मी ने गोल्ड, देवरिया की अनामिका ने सिल्वर, गौतमबुद्ध नगर की हरिता यादव तथा बलिया की सुरभि ने कांस्य पदक जीता। 68 किलो भारवर्ग में बागपत की कीर्ति तुशीर ने गोल्ड, आजमगढ़ की सेजल मौर्या ने सिल्वर, गोरखपुर की मुस्कान तथा यूपीपी की दीपा ने कांस्य पदक जीता। 65 किलो भारवर्ग में बनारस की कशिश ने गोल्ड, सत्यम एकेडमी की सोनम ने सिल्वर, मेरठ की कंचन तथा हापुड़ की स्वाति ने कांस्य पदक जीता। 57 किलो भारवर्ग में आजमगढ़ की साबरमती मौर्य ने गोल्ड, बुलंदशहर की हिमांशी ने सिल्वर तथा सत्यम एकेडमी की अन्नू ने कांस्य पदक जीता। 55 किलो भारवर्ग में बागपत की शिवानी ने गोल्ड, यूपीपी की हीमलता ने सिल्वर, आजमगढ़ की प्रिया तथा गोरखपुर की अर्पिता ने कांस्य पदक जीता।
53 किलो भारवर्ग में गाजियाबाद की जूली ने गोल्ड, मथुरा की स्वाति ने सिल्वर, कानपुर की अनामिका यादव तथा बागपत की अंजलि ने कांस्य पदक जीता। अंडर -17 के 73 किलो भारवर्ग में सत्यम एकेडमी की इशिता, बागपत की अंजलि ने कांस्य तथा बनारस की पायल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 69 किलो भारवर्ग में मेरठ की साक्षी ने गोल्ड, कानपुर की अंकिता ने सिल्वर, गौतमबुद्धनगर की खुशी तथा बनारस की सरिता ने कांस्य पदक जीता। 65 किलो भारवर्ग में बागपत की रौनक ने गोल्ड, मेरठ की सलोनी ने सिल्वर बनारस की पलक तथा गोरखपुर की अंशिका ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 49 किलो भारवर्ग में कानपुर की डाली ने गोल्ड, अयोध्या की वंदना यादव ने सिल्वर तथा गाजीपुर की प्रतिमा यादव ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
शनिवार को पुरुषों के ग्रीकोरोमन के मुकाबले में अंडर -23 के 60 किलो भारवर्ग में चंदौली के अजीत, यूपीपी के अरुण तथा मेरठ के सत्येंद्र तथा गाजीपुर के राजन ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंडर -17 के 92 किलो भारवर्ग में हाथरस के तरुण, बनारस के शाश्वत, बागपत के निशित तोमर तथा मऊ के शिवम ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता के संचालन में कोच प्रेमचंद यादव, सुधीर यादव सहित अन्य का सहयोग रहा।