{"_id":"6967d7d34c5a0e25640390b0","slug":"women-will-be-given-self-defense-training-at-hanuman-chalisa-centre-togadia-gonda-news-c-100-1-slko1028-150386-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान चालीसा केंद्र में महिलाओं को देंगे आत्मरक्षा का प्रशिक्षण : तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान चालीसा केंद्र में महिलाओं को देंगे आत्मरक्षा का प्रशिक्षण : तोगड़िया
Wed, 14 Jan 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
हिंदू सम्मेलन में मौजूद प्रवीण तोगड़िया।
गोंडा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि संगठन की ओर से हर गांव में हनुमान चालीसा केंद्र संचालित किए जाएंगे। इसके माध्यम से महिलाओं व बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बच्चों के कौशल विकास को लेकर भी प्रयास किए जाएंगे। वह बस स्टेशन के समीप एक होटल में आयोजित हिंदू सम्मेलन में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद हर गांव में हनुमान चालीसा केंद्र बनेगा, जहां पर मंगलवार व शनिवार को हनुमान चालीसा होगी। लखीमपुर खीरी में 150 से ज्यादा और बिसवा सीतापुर में 211 गांवों में यह केंद्र चल रहे हैं। हनुमान चालीसा से हिंदुओं में शक्ति गठित होगी। जहां हनुमान चालीसा चलेगी वहां हर महीने गरीबों को मुफ्त अनाज मिलेगा।
एक हनुमान चालीसा केंद्र 100 से 200 घरों में थैली बांटेगा। इसके लिए रोज एक मुट्ठी अनाज एक लाख हनुमान चालीसा केंद्र के माध्यम से एक करोड़ घरों से लिया जाएगा। एक करोड़ हिंदुओं को रोग मुक्त भी किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारी बहन-बेटी को ऐसा बनाएं कि बाहर निकलें और कोई हाथ उठाए तो पीट कर आएं। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर कहा कि भारत सरकार को इसके लिए दबाव बनाना चाहिए। कहा कि भारत सरकार नमक, चावल व पानी बंद कर दे बांग्लादेश भूखा मर जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनना बेहद जरूरी है। कानून का उल्लंघन करने वालों का सारा अधिकार छीन लिया जाए।
हम देश में डंके की चोट पर हिंदू बहुमत बनाएंगे। धर्मांतरण के मामले में उन्होंने कहा कि मृत्यु दंड देना चाहिए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, चंद्रमौलि मिश्र, महेश दूबे, संजीत तिवारी, शुभम तिवारी, राज तिवारी, सत्यम तिवारी, संजय शुक्ला, विवेक मिश्रा, अमरजीत दूबे, अमित तिवारी, गौरव दूबे आदि उपस्थित रहे।