{"_id":"68fe5c6173613a14b008d193","slug":"women-were-made-aware-by-organizing-daughter-in-law-and-daughter-conference-gonda-news-c-100-1-gon1041-146075-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बहू-बेटी सम्मेलन कर महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बहू-बेटी सम्मेलन कर महिलाओं को किया जागरूक
Sun, 26 Oct 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
खरगूपुर/खोड़ारे/मनकापुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को नौशहरा और लक्ष्मणपुर गांव में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और किशोरियों को अपराधों को लेकर जागरूक किया। उपनिरीक्षक सत्य नारायण यादव, कामेश्वर रावत, आरक्षी पंकज प्रेमी, हिमांशी सिंह तथा शताक्षी शुक्ला ने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से महिलाएं और किशोरियां किसी भी आपात स्थिति में त्वरित मदद प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने टीम के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलन नियमित रूप से होने चाहिए ताकि समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैले।
खोड़ारे संवाद के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान के तहत गाजीपुर गांव में एंटी रोमियो टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध, दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न अपराधों से बचाव की जानकारी दी। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन
मनकापुर संवाद के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम परसापुर थनवा में रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। महिला उपनिरीक्षक रुचि गौतम और महिमा तिवारी ने महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। (संवाद)