फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Women's hospital wins, got first place in Mandal

महिला अस्पताल ने मारी बाजी, मंडल में मिला पहला स्थान

Tue, 23 Mar 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Women's hospital wins, got first place in Mandal
गोंडा। जिला महिला अस्पताल गोंडा ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड प्रोग्राम में एक बार फिर बाजी मारी है। फरवरी माह में हुए सर्वे में जिला महिला चिकित्सालय को मंडल में प्रथम रैंक हासिल हुई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला अस्पताल डॉ. एपी मिश्रा ने बताया कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत पब्लिक हेल्थ फैसिलिटी द्वारा गुणवत्ता परक स्वास्थ्य सेवाएं मानकों के आधार पर प्रदान की जाती हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा बनाई गई चेक लिस्ट के आधार पर चिकित्सालय का एसेसमेंट किया जाता है। असेसमेंट तीन चरणों में किया जाता है, जिसमें चिकित्सालय में तैनात हॉस्पिटल क्वॉलिटी मैनेजर क्वॉलिटी टीम के द्वारा इंटरनल असेसमेंट निर्धारित चेक लिस्ट के आधार पर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सालय का इंटरनल स्कोर 70 प्रतिशत या उससे अधिक होता है तब स्टेट के द्वारा चिकित्सालय का एसेसमेंट किया जाता है। यदि चिकित्सालय पियर एसेसमेंट में 70 प्रतिशत से अधिक स्कोर प्राप्त करता है तब उसी स्थिति में चिकित्सालय का भारत सरकार द्वारा अन्य प्रांत के द्वारा असेसमेंट कराया जाता है।
बताया कि पिछले 12 व 13 फरवरी को जिला महिला चिकित्सालय गोंडा का एसेसमेंट भारत सरकार द्वारा डॉ. अंकुर सीनियर इंप्रूवमेंट एडवाइजर नई दिल्ली एवं डॉ. सरस्वती सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर क्वालिटी तमिलनाडु द्वारा कराया गया।

जिसमें चिकित्सालय के छह रिपोर्ट मेट ओपीडी, फार्मेसी, लेबर रूम, मेटरनिटी वार्ड एवं जनरल एडमिन हैं। इसमें जिला महिला चिकित्सालय ने 88.68 प्रतिशत अंक के साथ क्वालीफाई किया तथा देवीपाटन मंडल में प्रथम चिकित्सालय है जिसको भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed