फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Women power strengthened in BJP government: Santosh

भाजपा सरकार में सशक्त हुई नारी शक्ति : संतोष

Wed, 01 Nov 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 01 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Women power strengthened in BJP government: Santosh
गोंडा। भारत की नारी अब अबला नहीं रह गई है, नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाएगा। लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी से देश को नई दिशा मिलेगी। ये बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कटराबाजार में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि जहां तीन तलाक जैसी कुरीतियों को खत्म कर महिलाओं का शोषण रोका गया है, वहीं अब नारी शक्ति वंदन के तहत मातृशक्तियों को सशक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कटराबाजार विधायक बावन सिंह ने कहा कि पहले की सरकारों में महिलाओं को बिल्कुल भी सम्मान नहीं मिलता था, अब महिलाओं को उनका हक मिल रहा है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वीनाराय राजभर, वैभव सिंह, राजू ओझा, नीलम मिश्रा, डॉ. जनकलली, सरिता श्रीवास्तव, प्रीति तिवारी, प्रेमा देवी, मनीष द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed