{"_id":"687bdcb096152357e6049f3c","slug":"women-operators-will-be-recruited-gonda-news-c-100-1-slko1026-141064-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महिला परिचालकों की होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महिला परिचालकों की होगी भर्ती
Sat, 19 Jul 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। रोडवेज में महिला परिचालकों की भर्ती के लिए 22 जुलाई को बहराइच डिपो में भर्ती मेला आयोजित होगा। आरएम देवीपाटन ने एआरएम फाइनेंस को जिम्मेदारी सौंपी है।
आरएम देवीपाटन अरविंद कुमार ने बताया कि 22 जुलाई को महिला परिचालकों की भर्ती के लिए बहराइच डिपो में भर्ती मेला आयोजित होगा। आरएम देवीपाटन, एसएम, एआरएम फाइनेंस व एआरएम बहराइच की चार सदस्यीय कमेटी की देखरेख में सुबह 10 बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। शाम पांच बजे तक महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। बताया कि महिला आवेदक इंटरमीडिएट पास होनी चाहिए, उनके पास एनसीसी, स्काउट गाइड व कौशल विकास में किसी एक का प्रशिक्षण प्रमाणपत्र होना जरूरी है। आवेदक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकती हैं।
महिला परिचालक भर्ती मेले में पांच काउंटर बनाए जाएंगे। मेला में बहराइच के कर्मचारियों के साथ ही आरएम ऑफिस से लिपिक रोहित वर्मा, लक्ष्मी रावत, आशीष सिंह व अतुल मिश्र की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी मेले में आने वाली आवेदकों के फार्म भरवाकर उनकी जांच करके जमा करेंगे।