फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   women,gonda,karwa chauth

चांद संग पति का दीदार कर सुहागिनों ने तोड़ा व्रत

Fri, 14 Oct 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
women,gonda,karwa chauth
फोटो-30-गोंडा के जानकीनगर में छलनी से पति का दीदार करती सुहागिन। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। करवाचौथ पर अखंड सुहाग की कामना को लेकर महिलाओं ने गुरुवार को निर्जला व्रत रखा। चंद्रोदय के बाद विधिपूर्वक पूजन कर चांद को अर्घ्य दिया। चांद के साथ ही पति को चलनी से निहारकर व्रत तोड़ा। पति के प्रति प्रेम और स्नेह का भाव दर्शाने वाला करवाचौथ का व्रत सुहागिनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से करवा चौथ की तैयारी कर रहीं महिलाओं का इंतजार रात को उस समय पूरा हुआ जब चंद्रमा दिखा। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर चांद के साथ पति का दीदार किया। सुहागिन महिलाओं ने छलनी से चांद देखकर पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

करवाचौथ लेकर हर तरफ उत्सव का माहौल रहा। श्रद्धा व भक्तिभाव से महिलाओं ने व्रत रखा। सायंकाल महिलाएं मालवीय नगर स्थित सावन कृपाल रूहानी मिशन सभागार व रोडवेज के समीप स्थित पंजाबी सभा मंदिर में एकत्र हुईं। सामूहिक पूजन किया गया। कथा श्रवण कर देव-उपासना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहागिनों ने रात में छलनी से चांद का दीदार किया और चंद्रदेव को अर्घ्य अर्पित कर पति के दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की। वहीं पतियों ने जल पिलाकर अपने जीवन-साथी का साथ निभाने का विश्वास दिलाया।
पति की दीर्घायु के लिए सुनी कथा
शहर में कई स्थानों पर सती की कथा हो रही थी। इस दौरान सुहागिनों ने कथा सुनी। अपने पति के लिए आशीर्वाद मांग पूजन अर्चन किया। रात को चांद का दीदार कर व्रत खोला। पतियों ने पत्नियों को मिठाई खिलाकर उपहार भेंटकर प्रेम प्रदर्शित किया। व्रत खोलने के बाद महिलाओं ने बड़ों का आशीर्वाद लिया।

सेल्फी का रहा क्रेज
करवाचौथ पर पूजन के साथ ही सेल्फी का भी क्रेज रहा। महिलाओं ने पूजा-अर्चना के साथ ही पतियों के साथ सेल्फी ली। सुहागिनों का कहना था कि वह इस पल को कैमरे में कैदकर यादगार बना रही हैं। प्रति वर्ष इसी तरह से वह करवाचौथ मना रही हैं।

फोटो-7-गोंडा के मालवीयनगर स्थित सावन कृपाल रूहानी मिशन सभागार में करवाचौथ पर पूजन करतीं महिलाएं।

फोटो-7-गोंडा के मालवीयनगर स्थित सावन कृपाल रूहानी मिशन सभागार में करवाचौथ पर पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : GONDA

फोटो-20-चांद का दीदार करती सुहागिन उदिता

फोटो-20-चांद का दीदार करती सुहागिन उदिता- फोटो : BALRAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed