फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Women danced at the Gangaur festival

Gonda News: गणगौर महोत्सव में झूमीं महिलाएं

Sun, 22 Mar 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Women danced at the Gangaur festival
मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित महोत्सव में शामिल महिलाएं। स्रोत: संगठन
गोंडा। रानी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में शनिवार शाम मारवाड़ी युवा मंच की ओर से गणगौर महोत्सव धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे कार्यक्रम में पारंपरिक आस्था, संस्कृति व उत्साह का संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

महोत्सव की शुरुआत मंदिर परिसर में गणगौर माता की स्थापना के साथ हुई। इसके बाद मारवाड़ी समाज की महिलाएं अपने-अपने घर से गणगौर माता की प्रतिमा लेकर मंदिर पहुंचीं। नवविवाहित महिलाओं सहित सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। माता को प्रसाद अर्पित कर पति की दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मारवाड़ी महिला शाखा की प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलम जैन, वरिष्ठ पदाधिकारी सविता गोयल व गुंजन मोदी ने संयुक्त रूप से किया। गणेश वंदना के बाद आयोजित प्रतियोगिता में हिना, दीक्षा सिंघल, श्रेया बंसल, वर्तिका, सीमा सोमानी, प्रिया व अंशिका भावसिंहका ने पारंपरिक गणगौर गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

एक मिनट शो तथा सरप्राइज प्रश्नोत्तरी व हाउजी गेम्स में भी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मंदिर परिसर में साड़ी-सूट, चूड़ियां, गेम्स और खानपान के विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे, जहां महिलाओं और बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में वर्षा अग्रवाल, अनीता, पुष्पा सिंघल, पिंकी नहरिया, सुधा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed