{"_id":"697909c94c1859cb3e0ee567","slug":"women-are-circling-between-their-parents-and-in-laws-houses-to-copy-the-family-register-gonda-news-c-100-1-gon1003-151086-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: परिवार रजिस्टर नकल के लिए मायके और ससुराल के चक्कर काट रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: परिवार रजिस्टर नकल के लिए मायके और ससुराल के चक्कर काट रहीं महिलाएं
Wed, 28 Jan 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम बनाए रखने और संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। विवाहित महिलाओं को परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करने के लिए मायके और ससुराल दोनों जगहों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
लक्ष्मणपुर जाट से सदर तहसील पहुंचे राम सिंह ने बताया कि उनके गांव में डेढ़ सौ से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है। सुनवाई के लिए तहसील पहुंचे, विवाहित बेटी गुड़िया देवी का परिवार रजिस्टर नकल की मांग की गई। उन्होंने बताया कि गुड़िया का नाम न तो उसके मायके के परिवार रजिस्टर में दर्ज है और न ही ससुराल में। मतदाता सूची से नाम न कटे, इसके लिए पिता राम सिंह को तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बनघुसरा की रहने वाली शाहिदा बेगम ने बताया कि परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करने के लिए कई दिनों से दौड़ भाग कर रही हूं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।
एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता ने कहा है कि मतदाताओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी बीडीओ को प्राथमिकता के आधार पर परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक
सदर तहसील में एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता और मेहनौन के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी जितेंद्र गौतम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक करके सहयोग मांगा है। बैठक में कांग्रेस से जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे, सपा से जावेद मंटू, बसपा से विश्राम वर्मा सहित अन्य तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।