फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Women and youth voters will play an important role

विस चुनाव में युवा और महिला मतदाता निभाएंगे अहम भूमिका

Mon, 10 Jan 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Women and youth voters will play an important role
गोंडा। मतदान करने की उत्सुकता व मतदाता बनने की होड़ में भी महिला वर्ग आगे है। विधानसभा चुनाव को लेकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकीं युवतियों में पुरुषों की अपेक्षा अधिक जागरूकता दिख रही है।
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके अनुसार युवकों से अधिक युवतियों में मतदाता बनने व मतदान करने का उत्साह है। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के 6872 युवकों व 8803 युवतियों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया, इन्हें मतदाता बनाया गया है।
विज्ञापन

इस तरह करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में अब तीन लाख 29 हजार 98 मतदाता हो चुके हैं। इनमें एक लाख 75 हजार 905 मतदाता पुरुष एवं एक लाख 53 हजार 193 मतदाता महिला हैं। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं में 15 हजार 675 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में 8923 युवक व 9638 युवतियों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया, इन्हें मतदाता बनाया गया है। इस विधानसभा क्षेत्र में 18561 नए मतदाता बने हैं और कुल मिलाकर तीन लाख 86 हजार 146 मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इनमें दो लाख 6 हजार 244 मतदाता पुरुष व एक लाख 79 हजार 802 मतदाता महिला हैं। इन आंकड़ों से यह पता चलता है कि पुरुष वर्ग की अपेक्षा महिला वर्ग में मतदाता बनने व मतदान करने को लेकर अधिक उत्सुकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed