फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman soldier in Barrack deteriorates health, dies

बैरक में महिला सिपाही की बिगड़ी तबीयत, मौत

Sat, 29 Aug 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Woman soldier in Barrack deteriorates health, dies
गोंडा में महिला आरक्षी कनक सिंह। फाइल फोटो। - फोटो : GONDA
मोतीगंज (गोंडा)। मोतीगंज थाने में तैनात एक महिला आरक्षी की शनिवार भोर अचानक तबीयत बिगड़ गई। बैरक में रहने वाली अन्य महिला सिपाहियों ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव को इसकी सूचना दी। इस पर महिला सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर पहुंचाया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने सिपाही को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोतीगंज इंस्पेक्टर कन्हई प्रसाद ने बताया कि महिला आरक्षी कनक सिंह ग्राम परदहा, नगर कोतवाली, जिला मऊ की रहने वाली थी। एक वर्ष पूर्व उसकी शादी बलिया जिले के प्रिंस सिंह से हुई थी। उन्होंने बताया कि 2019 बैच की सिपाही कनक सिंह की पिछले माह 17 जुलाई को पुलिस लाइन से मोतीगंज थाने पर हुई थी। कनक मिलनसार व मृदुभाषी थी और कुछ दिनों में ही वह साथी महिला आरक्षियों से घुल-मिल गई थी। शनिवार भोर अचानक कनक के शरीर में दर्द के साथ ही उल्टियां शुरू हो गईं। सीएचसी से जिला चिकित्सालय ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों के साथ ही कनक के परिजनों को दी। कनक की मौत की सूचना से उसकी ससुराल व मायके में शोक की लहर दौड़ गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों के आने पर कनक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही कनक की मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन

साथी महिला आरक्षी सदमे में
कनक सिंह की एकाएक मौत ने साथी महिला आरक्षियों को झकझोरकर रख दिया है। कनक सिंह के सरल व सौम्य स्वभाव से अन्य महिला सिपाही इतनी प्रभावित थीं कि जानकारी मिलते ही महिला आरक्षी लक्ष्मी यादव की तबीयत बिगड़ गई। इस पर उन्हें भी अस्पताल भेजा गया। वहीं महिला आरक्षी सीमा सिंह, शीला, प्रियंका, मीना व सुप्रिया त्रिपाठी कह रहीं हैं कि लग ही नहीं रहा है कि कनक हम लोगों के बीच से हमेशा के लिए चली गई हैं। मात्र 41 दिन साथ में ड्यूटी की और हमेशा हमें बताती थीं कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही नहीं करनी है। कड़ी मेहनत से सेवा करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed