फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman's death in accident

दुर्घटना में महिला की मौत

Mon, 30 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 30 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Woman's death in accident
हादसा - फोटो : अमर उजाला
वजीरगंज थाना क्षेत्र के अनभुला गांव के पास सोमवार को सुबह बेकाबू पिकअप की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक से उसे मायके ले जा रहे परिवार के एक सदस्य को चोटें आ गईं। उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है। इस मामले में महिला के पति ने थाना वजीरगंज में पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
देहात कोतवाली क्षेत्र के गोगिया पूरे पचपेड़वा गांव के रहने वाले अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी सरोज सिंह (45) सोमवार की सुबह अपने परिवार के मनीम चौहान के साथ अपने मायके बस्ती जनपद के छावनी थाना क्षेत्र के अमारी बाजार को बाइक से जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान जब वह दोनों गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर अनभुला गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनीम का सीएचसी वजीरगंज में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अरुण कुमार सिंह ने थाना वजीरगंज में पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed