फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman returned from Nashik died of illness a month ago

एक माह पहले नासिक से लौटी महिला की बीमारी से मौत

Fri, 27 Mar 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Woman returned from Nashik died of illness a month ago
वजीरगंज (गोंडा)। क्षेत्र के चंदहा में गुरुवार की शाम को एक माह पूर्व नासिक से लौटी एक वृद्ध महिला की बीमारी के चलते मृत्यु हो हो गई। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला की मृत्यु का कारण सांस की बीमारी बताया है।
विज्ञापन

चंदहा गांव के मजरा चाई पुरवा निवासिनी सावित्री उर्फ कमला (58) पत्नी हरीराम चाई की बीमारी के चलते गुरुवार की शाम को घर पर ही मृत्यु हो गई। कमला अपने पति के पास नासिक में थी। एक माह पहले वह नासिक से वापस यहां लौटी थी। महिला की मृत्यु से गांव में दहशत फैल गई। मृत्यु को लोग कोरोना से जोड़कर देख रहे थे। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अवगत कराया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल ने बताया कि पुलिस से सूचना मिलने पर तत्काल डॉ. सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम कमला के घर पर भेजी गई। जहां परिजनों ने बताया कि कमला को सांस की बीमारी थी। उसका अयोध्या के श्रीराम अस्पताल से इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य कर्मियों के यह बताने पर कि महिला की मृत्यु कोरोना से नहीं बल्कि सांस की पुरानी बीमारी से हुई है, लोगों ने राहत की सांस ली। शव का शाम को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed