फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman murdered and face burnt in Kuano forest

Gonda News: कुआनो जंगल में महिला की हत्या कर जलाया चेहरा

Sat, 30 Sep 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 30 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered and face burnt in Kuano forest
खोड़ारे थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर ग्रंट गांव के जंगल में महिला का शव मिलने के बाद जांच करती पु
गोंडा। थाना खोड़ारे क्षेत्र के जगन्नाथपुर ग्रांट गांव के समीप कुआनो जंगल में एक महिला की हत्या कर शव गड्ढे में फेंक दिया गया। हत्यारों ने मृतका की पहचान मिटाने के इरादे से ज्वलनशील पदार्थ से उसका चेहरा भी जला दिया। महिला से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। शनिवार शाम हत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

जगन्नाथपुर ग्रांट गांव के पश्चिम ओर कुआनो जंगल के पास शनिवार दोपहर बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी बीच बच्चों की गेंद एक गड्ढे में जा गिरी। बच्चे गेंद उठाने गड्ढे के पास गए तो उसमें महिला का शव पड़ा मिला। बच्चों के शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक महिला की हत्या के बाद चेहरे को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है। इससे महिला के चेहरे के साथ ही शरीर का अगला हिस्सा बुरी तरह से जल गया है। ग्रामीणों की सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल के बाद शव पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। हत्यारे ने मृतका की पहचान मिटाने के इरादे से चेहरा जलाया है। हत्या की सूचना पर सीओ मनकापुर नवीना शुक्ला, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचीं। मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 वर्ष थी। मृतका की पहचान कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जब खोजी कुत्ते को छोड़ा तो वह शव देखने के बाद नदी की तरफ दौड़ा। वारदात स्थल से 500 मीटर दूर कुआनों नदी के किनारे खोजी कुत्ता रुक गया। कुत्ते ने वहां से कपड़े का एक टुकड़ा उठाया। फोरेंसिक टीम ने मिलान किया तो कपड़ा महिला का ही निकला। ऐसे में माना जा रहा है कि महिला की हत्या के बाद हत्यारा उसके कपड़े कुआनों नदी में फेंककर भागा होगा।

एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि जगन्नाथपुर के पास कुआनों नदी के समीप मिले महिला के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुआनों नदी के पार बलरामपुर का सादुल्लाहनगर व सिद्धार्थनगर का भवानीगंज थाना क्षेत्र है। सीमावर्ती क्षेत्र होने की वजह से दोनों जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। जांच के लिए एसओजी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed