फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman jumped in front of train, leaving son on platform, died

बेटे को प्लेटफार्म पर छोड़ ट्रेन के आगे कूदी महिला, मौत

Mon, 16 Sep 2019 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Woman jumped in front of train, leaving son on platform, died
बभनान (गोंडा)। गोरखपुर-गोंडा रेल प्रखंड पर स्थित छपिया रेलवे स्टेशन पर सोमवार की दोपहर एक महिला ने अपने बेटे को प्लेटफार्म पर छोड़कर मालगाड़ी के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। इस घटना को देखकर लोग लोग दंग रह गए और इस दुस्साहसिक घटना के पीछे किसी बड़े कारण की चर्चा करने लगे। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को कारण ज्ञात नहीं हो सका।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के बहिराडीहा गांव के मजरा गोरया निवासी शांति देवी (30) पत्नी सत्य प्रकाश अपने बेटे के साथ सोमवार की दोपहर घर से बिना बताए निकली और छपिया स्टेशन पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अप ट्रैक से गोंडा की तरफ जा रही रन थ्रू मालगाड़ी के आते ही शांति देवी अपने बेटे नितीश (9) को छोड़कर मालगाड़ी के सामने कूद गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उप निरीक्षक जीआरपी मनकापुर मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सूचना पर पहुंचा पति मौके पर ही बेहोश हो गया। होश आने पर महिला के पति सत्य प्रकाश ने बताया कि वह गांव के पास ही ठेला लगाकर चाट की दुकान करता है। किसी प्रकार का कोई झगड़ा भी नहीं हुआ था। बेटे नितीश ने बताया कि मां ने कहा था कि छपिया चलना है इसलिए उसे साथ लाई थीं। लेकिन उसे स्टेशन पर छोड़कर ट्रेन के आगे कूद गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed