फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman falls into Jarhi drain, dies due to drowning

Gonda News: जरही नाले में गिरी महिला की डूबने से मौत

Tue, 03 Feb 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 03 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Woman falls into Jarhi drain, dies due to drowning
 आशा। फाइल फोटो 
विश्नोहरपुर। नवाबगंज के तुलसीपुर माझा के मजरे फार्म नंबर एक निवासी आशा (59) की मंगलवार सुबह जरही नाले में गिरकर डूबने से मौत हो गई। वह गन्ना छीलने के लिए खेत जा रही थीं, तभी नाला पार करते समय पैर फिसलने से वह उसमें गिरकर डूब गईं।
विज्ञापन

मृतका के पति तिलकराम भारती ने बताया कि पत्नी आशा सुबह गन्ना छीलने के लिए खेत जा रही थीं। रास्ते में पड़ने वाले जरही नाले को पार करते समय पैर फिसल गया और गहरे पानी में गिरने से डूब गईं। राहगीरों ने देखा तो शोर मचाया। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। मृतका के बेटे सत्येंद्र ने बताया कि मां और पिता में अक्सर विवाद होता था। मंगलवार सुबह भी दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद खेत जाते समय नाले में गिरने से मां की जान चली गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के चार बेटे व चार बेटियां हैं। तीन बेटे व बेटियां विवाहित हैं। बड़ा बेटा अरुण गांव और उससे छोटा विक्रांत दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। सत्येंद्र घर में ही रहता है। छोटा बेटा अखिलेश अविवाहित है और वह दुबई में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed