{"_id":"5e7103818ebc3ea8283dfce2","slug":"woman-dies-due-to-tractor-trolley-collision-gonda-news-lko514014557","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति व बेटी को गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने बभनान गौरा चौकी मार्ग पर गन्ने को रखकर मार्ग जाम कर दिया। परिवारीजन ने मुआवजे की मांग की है। मौके पर पहुंची छपिया व खोड़ारे पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही।
छपिया थाना क्षेत्र में बभनान-खोड़ारे मार्ग पर शाहनगर गांव के पास खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार श्रीदेवी (30) पत्नी अमेरिका प्रसाद निवासी बेलसड़े थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती की मौत हो गई। जबकि पति अमेरिका प्रसाद व बेटी घायल हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बभनान खोड़ारे मार्ग पर गन्ना रखकर जाम कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिलता या संबंधित मिल से कोई अधिकारी नहीं आता है तब तक रोड जाम रखी जाएगी और शव भी नहीं उठाने दिया जाएगा। छपिया थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया कि मौके पर पुलिस बल मौजूद है। लोगों से बात की जा रही है। मिल अधिकारी व संबंधित को बुलवाया गया है। जल्द ही बाधित आवागमन को खुलवाया जाएगा।