फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman dies after being crushed by tractor-trolley

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर महिला की मौत

Mon, 09 Sep 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being crushed by tractor-trolley
रूपईडीह। गोंडा-बहराइच मार्ग पर घुचुवापुर गांव के पास सोमवार की दोपहर सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही एक महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से फरर हो गया।
विज्ञापन

बहराइच जनपद के रिसिया थाना क्षेत्र के फतना गांव की रहने वाली मोहिनी (65) पत्नी स्वर्गीय मिश्रीलाल सोमवार कौड़िया थाना क्षेत्र के मेझरिया गांव में अपनी बेटी से मिलने उसके ससुराल आई थीं। यहां से वापस घर जाने के लिए वह गोंडा-बहराइच मार्ग पर घुचुवापुर गांव के पास सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी आर्यनगर से बहराइच की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी आर्यनगर वीपी सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed