{"_id":"5ee10d678ebc3e42c13f8ffe","slug":"woman-and-man-riding-bike-died-due-to-truck-accident-gonda-news-lko5253613140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की ठोकर से बाइक सवार महिला व पुरुष की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की ठोकर से बाइक सवार महिला व पुरुष की मौत
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। क्षेत्र के नवाबगंज-मनकापुर मार्ग स्थित धोबहा बहादुरा मन्दिर के पास मंगलवार की देर शाम चंडीगढ़ से बाइक से मनकापुर क्षेत्र के बन्दरहा आ रहे युवक-युवती की सामने से आ रहे ट्रक से ठोकर लग जाने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की प्राथमिकी मृत युवक के भाई ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध दर्ज कराई है।
मनकापुर थाना क्षेत्र के बन्दरहा निवासी बनारसी पुत्र रामफेर द्वारा स्थानीय थाने में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार उसका भाई राजेश कुमार उर्फ मथुरा, उमा देवी पत्नी राम बली निवासिनी मकान नम्बर 23, दुधेला थाना बिलग्राम जनपद हरदोई के साथ बाइक से नवाबगंज से मनकापुर अपने घर बन्दरहा जा रहा था।
देर शाम लगभग 9.30 बजे वे जब बहादुरा धोबहा मन्दिर के पास पहुंचे, तभी सामने से आए ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी। जिससे सड़क पर गिर कर दोनों की मौके पर ही मौत हंो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व तहरीर के आधार पर धारा 279, 304ए आईपीसी व 184 एम वी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।