फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman accuses brother-in-law of molesting

जेठ के अश्लील हरकत से तंग महिला ने दी तहरीर

Sun, 23 Aug 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Woman accuses brother-in-law of molesting
मनकापुर (गोंडा)। जेठ की बार-बार छेड़खानी से तंग आकर एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर जेठ पर गंभीर आरोप लगाया है कि उसका पति मुंबई में रह कर मजदूरी करता है। वह अपने दो मासूम बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। उसका जेठ उसके साथ आये दिन छेड़खानी करता है। लोकलाज के कारण काफी दिनों से उसके अश्लील हरकत की बात छुपा रही थी।
विज्ञापन

महिला का यह भी कहना है कि आपस में भूमि विवाद का मामला पहले से था जिसकी शिकायत कोतवाली में की थी। तब पुलिस ने समझौता करवा दिया था। रविवार सुबह जब वह अकेली थी तो जेठ ने गलत नियत से फिर वही हरकत की। मना किया तो गालीगलौज देकर चले गये। कुछ देर बाद विपक्षी व उनके अन्य परिवारीजन अभद्रता करते हुए जबरन उसकी दीवार से सटाकर नींव खोदने लगे।
विज्ञापन

मना किया तो लोगों ने मिलकर मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फावड़ा से काटकर मार डालने की कोशिश की। किसी तरह वह वहां से भाग आई और घर में घुसकर जान बचाई। पीड़िता के मुताबिक उसने अपने मायके से भाई को बुलाया और कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि तहरीर मिली है कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed