{"_id":"68d195413151feaeda08741b","slug":"with-the-implementation-of-new-gst-slabs-the-market-is-buzzing-gonda-news-c-100-1-gon1001-144318-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जीएसटी के नए स्लैब लागू होने से बाजार में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जीएसटी के नए स्लैब लागू होने से बाजार में रौनक
Mon, 22 Sep 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
शॉपिंग मॉल में ग्राहकों को जीएसटी बदलाव और फायदे के बारे में जानकारी देते मैनेजर मनीष। - संवाद
गोंडा। नवरात्र के पहले दिन जीएसटी 2.0 लागू होने से बाजारों में रौनक छा गई है। सोमवार को बड़ी संख्या में लोग दैनिक उपयोगी सामान की खरीदारी करते दिखाई पड़े। सबसे ज्यादा भीड़ शॉपिंग मॉल में रही। उपभोक्ताओं को चाय पत्ती के फैमिली पैक में 44 रुपये व टूथपेस्ट में सात रुपये की छूट मिली। शैंपू व तिल का तेल सस्ते में पाकर लोग गदगद दिखाई पड़े।
जिला महिला अस्पताल के सामने संचालित एक मार्ट में सोमवार को ग्राहकों की काफी भीड़ थी। कटरा बाजार से आईं पूजा यादव ने एक फैमिली पैक चाय पत्ती खरीदी। पैकेट में 400 रुपये एमआरपी पड़ा था, लेकिन उन्हें 355 रुपये ही देने पड़े। पूजा ने बताया कि दैनिक उपयोगी वस्तुएं सस्ती होने से किचन के बजट में कमी आएगी। बंशी शुक्ल ने 68 रुपये एमआरपी वाला टूथपेस्ट खरीदा और उन्हें 61 रुपये ही देने पड़े। उपभोक्ताओं ने जीएसटी के स्लैब में कटौती को लेकर सरकार की सराहना की।
मार्ट के सहायक मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि आज उपभोक्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी उत्पादों पर जीएसटी के नए स्लैब के अनुसार छूट का स्टीकर लगा दिया गया है। उपभोक्ताओं को नए मूल्य के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
फुटकर दुकानों पर भी मिली छूट
सिर्फ बड़े शॉपिंग माल में ही नहीं बल्कि खुदरा व्यापारी भी दैनिक उपयोगी सामान में छूट देने लगे हैं। चौक बाजार स्थित एक फुटकर दुकान पर भी छूट मिलने से ग्राहक खुश दिखे। राजेश वर्मा को 120 रुपये एमआरपी वाला शैंपू खरीदने पर आठ रुपये की छूट मिली। राजेश ने जीएसटी में छूट को ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा बताया। पूजन सामग्री की दुकान पर तिल का तेल खरीदने आए रवि गुप्ता ने बताया कि 142 रुपये वाला तेल आज 133 रुपये में मिला है।
दूसरी ओर व्यापारियों में अभी भी जीएसटी की काउंटिंग को लेकर असमंजस है। व्यापारी नमन गुप्ता ने बताया कि जब तक नए जीएसटी के साथ नए एमआरपी प्रिंट का सामान नहीं आ जाता, तब तक दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
इन उत्पादों पर मिली छूट
त्योहारों के सीजन में चौक बाजार, ददुआ बाजार, रानी बाजार, पटेलनगर सहित विभिन्न बाजारों में अखरोट, बादाम, पिस्ता, मोमबत्तियां, माचिस, दूध की बोतलें, निप्पल, कपास और जूट के शॉपिंग बैग, चीनी मिट्टी के बर्तन, सिलाई की सुइयां, सिलाई मशीनें, लोहे-स्टील के स्टोव, बांस-बेंत के फर्नीचर, छतरियां, कंघी, हेयर पिन और नैपकिन आदि वस्तुएं जीएसटी स्लैब घटने से सस्ती हुई हैं।