फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wife died in accident, husband injured

Gonda News: हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

Fri, 24 Apr 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Wife died in accident, husband injured
डुमरियाडीह/वजीरगंज। बालेश्वरगंज- दुर्जनपुर घाट मार्ग पर नौबस्ता के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार नीतू (45) निवासी परशुराम पुरवा भानपुर तरबगंज की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे पति अशोक कुमार प्रजापति की हालत गंभीर है। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज, गोंडा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतका की देवरानी खुशबू ने बताया कि दोनों लोग बंधवा स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। नौबस्ता के पास पहुंचते ही सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की ठोकर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। मृतका की एक बेटी राधिका है, जिसकी शादी हो चुकी है। वहीं, बड़ा बेटा करन चंडीगढ़ में नौकरी करता है, छोटा विजय दसवीं कक्षा का छात्र है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed