फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wholesale grocery store burnt to ashes by short circuit

शार्ट सर्किट से लगी आग में किराना की थोक दुकान जलकर राख

Sun, 11 Apr 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Wholesale grocery store burnt to ashes by short circuit
गोंडा। शहर के गोलागंज मोहल्ले में रविवार की सुबह शार्ट सर्किट से लगी आग में शहर किराना के प्रतिष्ठित व्यापारी की दुकान जलकर खाक हो गई। आग की लपटों में दुकान में रखा सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। आग की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शहर के महराजगंज के रहने वाले राजेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ राजू पुत्र गोमती प्रसाद गुप्ता शहर के गोलागंज मोहल्ले में महरागंज तिराहे के समीम किराना की थोक दुकान चलाते हैं। राजेंद्र कुमार गुप्ता के बेटे मनीष गुप्ता ने बताया कि शनिवार की देर रात दुकान में ताला लगाने के बाद वह अपने घर चले गए थे। रविवार की सुबह शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन

दुकान से धुआं उठता देख मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने पड़ोस के दुकानदार विनय को इसकी सूचना दी। एक राहगीर ने पड़ोसी का सूचना दी। जब तक वह दुकान पहुंचेे आग की लपटों ने पूरी दुकान को घेर लिया। किसी तरह से शटर तोड़कर आस-पास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर आग की लपटें दुकान के साथ ही बिल्डिंग की दूसरी मंजिल तक फैल चुकी थीं। दूसरी मंजिल पर रिफाइंड व डालडा, तेल का गोदाम होने के कारण आग की लपटें विकराल हो गईं। जिससे आग बुझाने के प्रयास में लगे लोग को कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। इसी बीच पहुंचे अग्निशमन दल ने भी आग पर काबू पाने के लिए काम शुरू किया।
तकरीबन चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मगर तब तक दुकान में रखा लाखों को समान जलकर राख हो गया। व्यापारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के बेटे मनीष गुप्ता ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आकलन किया जा रहा है। आकलन के बाद आग से कितने का नुकसान हुआ है। पता चल सकेगा।
क्षेत्र के शेखपुरवा में रविवार दोपहर आग से तीन घरों का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में एक गाय व 13 बकरियां झुलसकर मर गईं। विकासखंड वजीरगंज के नैपुर गांव के निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि रूपीपुर गांव के रामलौटन, शिव कुमार व रमेश के घरों में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई।
जिसमें रामलौटन की एक गाय, सात बकरियां व एक बाइक सहित सारा सामान जल गया, जबकि शिव कुमार की चार बकरियों सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। आग में रमेश की गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। उसकी दो बकरियों की भी जलकर मौत हो गई।
ग्रामीणों की मदद से आग बुझा ली गई। क्षेत्रीय लेखपाल मोहम्मद एहसान ने बताया कि वे अस्वस्थ हैं। बाद में क्षति का आंकलन करेंगे। इटियाथोक में अज्ञात कारणों से खेत में लगी आग से करीब 10 बीघे गेहूं की फसल जल गई। ग्राम प्रधान सहज राम तिवारी ने बताया कि मोहम्मद उस्मान के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते करीब 10 बीघे गेहूं की फसल जल गई। किसी तरह ग्राम वासियों ने मिट्टी व पंपिंग सेट चला कर आग बुझाई।घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
गोलागंज मोहल्ले में स्थित तीन मंजिला प्रतिष्ठान पूरी तरह जलकर राख हो गया। लाखों का सामान देखते ही देखते राख का ढेर बन गया। ऐसी स्थिति में अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष किशन राजपाल ने कहा कि पीड़ित व्यापारी का जो भी नुकसान हुआ है उसका मूल्यांकन करके सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की मांग करेंगे।

उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील किया है कि अपनी व्यापारी मनीष की मदद करें। राजपाल ने कहा कि व्यापारी के इस दुख की घड़ी में पूरा अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल उसके साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed