फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   When the marriage was delayed, the girl reached to her future husband

Gonda News: शादी में देरी हुई तो होने वाले पति के पास पहुंच गई युवती

Wed, 07 Dec 2022 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
When the marriage was delayed, the girl reached to her future husband
शादी में देरी हुई तो होने वाले पति के पास पहुंच गई युवती
विज्ञापन

गोंडा। शादी में देरी होने पर अलीगढ़ की एक युवती पिता का घर छोड़कर युवक के पास चली आई। बाद में युवती को थाने ले जाया गया। पुलिस ने सूचना देकर उसके भाई को बुला लिया। भाई के काफी समझाने पर युवती अपने घर लौट गई। घटना कस्बा में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कस्बे के एक व्यक्ति के यहां अलीगढ़ निवासी युवक वाहन चालक का कार्य करता है। उसका रिश्ता अलीगढ़ निवासी युवती के साथ दोनों के परिवार ने रजामंदी से तय कर दिया। शादी में दो महीने की देरी होने पर युवती ने घर वालों से जल्दी शादी कराने की बात कही। जब घर वालों ने जल्दी शादी नहीं कराई तो युवती सोमवार को गोंडा होने वाले पति के पास आ गई। मंगलवार की सुबह युवक व उसका मालिक युवती को लेकर थाने पहुंच गए तथा पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले को सुन अचरज में आ गई। युवती के भाई को सूचना देकर थाने बुलाया गया। जहां काफी देर तक समझाने, मान मनौव्वल के बाद युवती भाई के साथ अलीगढ़ स्थित अपने घर रवाना हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed