फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   When the company did not live up to my expectations, I distanced myself from the job

Gonda News: खरी नहीं उतरी कंपनी तो नौकरी से बनाई दूरी

Wed, 10 Sep 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 10 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
When the company did not live up to my expectations, I distanced myself from the job
पंजीकरण कराते युवा।
धानेपुर/गोंडा।
विज्ञापन

जिले के रोजगार मेले में शामिल होने वाली कंपनियां आने वाले बेरोजगार युवक व युवतियों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पा रही हैं। बुधवार को मुजेहना के दुल्हापुर बनकट में निजी आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में शामिल होने वाले आधे से अधिक युवाओं ने नफा-नुकसान का गुणा-गणित लगाकर नौकरी से दूरी बनाई तो 194 युवाओं को ऑफर लेटर दिया गया।
निजी आईटीआई परिसर में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ मुजेहना ब्लॉक प्रमुख शेषराम बारी और नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मेले में दूरदराज से 421 युवक व युवतियों ने हिस्सा लिया। इसमें गणेशा कंस्ट्रक्शन, यश कंसल्टेंट, स्टॉर ग्रुप ऑफ मैनपॉवर, सिस्का, गुडविल प्राइवेट लिमिटेड, हाईटेक कंपनी और पु्खराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड समेत कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

युवाओं की योग्यता के साथ ही उनके अपेक्षाओं की जानकारी ली गई। ऐसे में अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, राजकोट, दिल्ली एनसीआर, गुड़गांव जाने के लिए 194 युवा ही राजी हुए। इस दौरान कंपनियों की ओर से उन्हें योग्यता के अनुसार 12,500 से लेकर 26,500 रुपये सैलरी के साथ ही रहने व भोजन आदि की सुविधाएं देने के दावे किए गए। अधिकारियों ने बताया कि कम वेतन में घर से दूर रहने के लिए अधिकतर युवा तैयार नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य ने बताया कि सेवायोजन कार्यालय की ओर से युवाओं को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है। युवाओं की मर्जी है कि वह संबंधित कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं या कोई अन्य विकल्प की तलाश कर रहे हैं। इस दौरान सेवायोजन कार्यालय से रवि, हरीश, वीरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।


कल आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला
नोडल आईटीआई गोंडा के प्रधानाचार्य राम सिंह ने बताया कि 12 सितंबर को आईटीआई परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान टाटा मोटर्स लखनऊ के प्रतिनिधि युवाओं का साक्षात्कार लेंगे। इसमें आईटीआई पास 18 से 26 साल के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article