फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   When no hearing was held, the farmer climbed on the water tank

Gonda News: सुनवाई न होने पर पानी की टंकी पर चढ़ा किसान

Thu, 24 Apr 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 24 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
When no hearing was held, the farmer climbed on the water tank
झंझरी (गोंडा)। रास्ते पर कब्जे के मामले में सुनवाई न होने से परेशान परसपुर के पूरेपांडेय पुरवा निवासी किसान योगेंद्र पांडेय ने बृहस्पतिवार को कमिश्नरी में पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता व नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने कार्रवाई का भरोसा देकर किसान को टंकी से उतरवाया।
विज्ञापन

योगेंद्र पांडेय बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे अचानक कमिश्नरी पहुंचे। वहां पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि परसपुर पुलिस की लापरवाही से रास्ते पर निर्माण किया जा रहा है। कई बार शिकायत की। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर योगेंद्र को टंकी से उतरवाया। इसके बाद एसडीएम ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों को मामले में तत्काल कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि राजस्व टीम के साथ मिलकर दोनों पक्षों से बातचीत कर पैमाइश की जा रही है। नायब तहसीलदार सुभद्र प्रसाद यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर रास्ते के विवाद का निस्तारण करा दिया गया। कोई किसी को रोकटोक नहीं करेगा। साथ ही निर्माण भी नहीं होगा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक परसपुर तेज प्रताप सिंह, लेखपाल मान बहादुर वर्मा, राजेश गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद, प्रदीप आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed