{"_id":"66b510ce080ede787d023ae7","slug":"when-her-husband-scolded-her-she-committed-suicide-by-hanging-herself-gonda-news-c-100-1-slko1026-121753-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पति ने डांटा तो फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पति ने डांटा तो फंदे से लटककर दी जान
Fri, 09 Aug 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के बरजोत गांव में बुधवार देर शाम पति की डांट से नाराज पत्नी ने घर के एक कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। गांव निवासी जगदंबा प्रसाद ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार शाम वह मजदूरी करके घर पहुंचे तो भोजन नहीं तैयार था। पत्नी रेशमा (25) से भोजन बनाने के लिए कहा तो कहासुनी होने लगी। वह घर से बाहर चले गए। इसी बीच रेशमा ने छत के कुंडे में दुपट्टे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन