{"_id":"64ce9242cec29c91db0b69a6","slug":"when-bullet-was-not-found-the-married-woman-was-thrown-out-of-the-house-gonda-news-c-100-1-slko1026-2191-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बुलेट न मिली तो विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बुलेट न मिली तो विवाहिता को घर से निकाला
Sat, 05 Aug 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। दहेज में बुलेट नहीं मिली तो ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। एसपी के निर्देश पर पति समेत तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया गया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के पिपरी दुर्जनपुर घाट निवासी नसीम अली की पुत्री तस्लीम ने एसपी के निर्देश पर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी छह साल पहले उमरी बेगमगंज के डालपुरवा निवासी फरमान अली से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। तस्लीम ने मायके वालों को बताया तो पंचायत में समझौता हो गया। आरोप है कि कुछ दिन बाद पति फरमान अली, जेठ ईदू तथा जेठानी आसमा ने दहेज में बुलेट की मांग को लेकर पीटकर उसे घर से भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तस्लीम की तहरीर पर पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।