फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Weapons license revoked for 45 people involved in elections

चुनाव में तांडव मचाने वाले 45 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित व निरस्त

Tue, 19 Jan 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Weapons license revoked for 45 people involved in elections
गोंडा। पंचायत चुनावों में अपने असलहे के दम पर दबंगई दिखाने वालों पर प्रशासन का हंटर चलना शुरू हो गया है। 2015 के पंचायत चुनाव में जिन मतदान केंद्रों व बूथों पर दबंगई दिखाई थी और बूथ लूटने का प्रयास हुए थे, इस बार ये दबंग ऐसा नहीं कर पाएंगे। प्रशासन ने 45 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित व निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

इनमें अधिकांश प्रधान, जिपं सदस्य रह चुके हैं। 45 में से 34 का लाइसेंस निलंबित किया गया है, जबकि 11 लोगों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है कई लोग लाइसेंस बचाने के लिए भागदौड़ करने लगे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से एक बार फिर थानावार सूची बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक थाने से करीब पांच-पांच लोगों के शस्त्र के डिटेल, उनके ऊपर मुकदमा व अन्य वारदातों में शामिल होने की सूचना पुलिस प्रशासन से मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिले के 17 थाना क्षेत्र से करीब 100 से अधिक लाइसेंस और निलंबित किए जा सकते हैं। थानाध्यक्ष मोतीगंज अशोक सोनकर की मानें तो उनके यहां से पांच और शस्त्र निलंबित या निरस्त किए जा सकते हैं। इसकी सूची प्रशासन को भेजी जा रही है।

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कहा कि पंचायत चुनाव की शांति में खलल डालने वालों को सूचीबद्व कराया जा रहा है। तीन शस्त्र लाइसेंस धारियों के एक शस्त्र को जमा कराने और लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। चुनाव में किसी तरह से विध्न पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed