फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   We are becoming a minority in nine states of the country: Raju Das

देश के नौ राज्यों में अल्पसंख्यक होते जा रहे हैं हम : राजू दास

Sun, 21 Dec 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 21 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
We are becoming a minority in nine states of the country: Raju Das
जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन महंत राजू दास। स्रोत: आयोजक 
गोंडा। समय के साथ चलना सीखिए अन्यथा आज हम जिस संस्कृति और साहित्य पर गर्व करते हैं, वह गर्त में चला जाएगा। एक समय था, जब सनातन पूरी दुनिया में था। आज देश के नौ राज्यों में ही हम अल्पसंख्यक होते जा रहे हैं। यह बात अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने अवध संस्कृति उत्कर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को जिला पंचायत सभागार में ‘अवध संस्कृति अउ सूकरखेत’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कही।
विज्ञापन


महंत राजू दास ने कहा कि सनातन धर्म के लोग अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाकर संस्कृति और साहित्य से विमुख हो रहे हैं। हिंदुओं के विरुद्ध बात करने वाले विपक्ष के लोग यदि अपने घर में मस्जिद बनवा लें तो मैं भी उन्हें चंदा दूंगा, किंतु बाबर जैसे आक्रांता के नाम पर नहीं। अवध भारती संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. राम बहादुर मिसिर ने कहा कि देश के कई संस्थानों में अवधी पर काफी काम हो रहा है। इसके संरक्षण और संवर्द्धन के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। डाॅ. सूर्यपाल सिंह ने कहा कि अवधी संस्कृति उत्तर भारत की प्राचीन, समृद्ध व जीवंत सांस्कृतिक धरोहर है, जिसकी पहचान अवधी भाषा, लोकगीत, लोकनृत्य, लोककथाओं, रामकथा परंपरा, मेलों, पर्वों और सामाजिक मूल्यों से होती है।
विज्ञापन


डाॅ. महराजदीन पांडेय ने कहा कि अवधी संस्कृति के विकास एवं उत्थान के लिए आवश्यक है कि अवधी भाषा को शिक्षा, साहित्य, मीडिया और डिजिटल मंचों पर स्थान दिया जाए। गोष्ठी को डाॅ. श्रीनारायण तिवारी, प्रो. जयशंकर तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। समिति के अध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर भवानी भीख शुक्ल, नील ठाकुर, आदर्श तिवारी, करिश्मा मिश्रा, स्वाति सिंह, ग्रेसी सिंह, तृप्ति सिंह, अंशिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed