{"_id":"6aee1930e1c8612c64022bf1","slug":"wazirganj-jhilahi-road-to-be-widened-at-a-cost-of-35-crore-gonda-news-c-100-1-slko1026-169441-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 35 करोड़ से चौड़ा होगा वजीरगंज-झिलाही मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 35 करोड़ से चौड़ा होगा वजीरगंज-झिलाही मार्ग
Fri, 06 Nov 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
डुमरियाडीह/गोंडा। 13.30 किलोमीटर लंबे वजीरगंज-झिलाही मार्ग का 35.10 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। शासन ने परियोजना को मंजूरी देने के साथ 3.51 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश राम ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है। 15 दिन के भीतर निर्माण शुरू कराने की तैयारी है। परियोजना में पांच वर्ष तक सड़क का अनुरक्षण भी शामिल है। इस मार्ग के आसपास के गांवों में सब्जियों का उत्पादन होता है। सड़क की खराब हालत से किसानों को मनकापुर मंडी तक उपज पहुंचाने में परेशानी होती है। गन्ना किसानों को दतौली और बभनान चीनी मिल तक जाने के लिए भी दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। सड़क चौड़ीकरण की मंजूरी पर ग्रामीणों ने विधायक रमापति शास्त्री के प्रति आभार जताया। जेई अश्वनी सिन्हा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कराया जाएगा। (संवाद)