{"_id":"634c482f0c78a657d3577d63","slug":"water-logging-gonda-gonda-news-lko653181832","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी व जलभराव से आजिज नगरवासियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी व जलभराव से आजिज नगरवासियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-11-गोंडा के करनैलगंज में स्टेशन रोड पर प्रदर्शन करते लोग। -संवाद
- फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। गंदगी, जलभराव व नालियों की सफाई न होने और क्षतिग्रस्त मार्ग से निजात दिलाने की मांग को लेकर रविवार को मोहल्लावासियों ने प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका परिषद पर भेदभाव का आरोप लगाया है।
मामला नगर के भैरवनाथ मार्ग से स्टेशन जाने वाली रोड से जुड़ा है। इस मार्ग पर भीषण गंदगी का अंबार देखने को मिलता है। इतना ही नहीं नालियों का पानी हमेशा सड़कों पर भरा रहता है। नालियां व मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिससे नगरवासियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, इसी मार्ग से सैकड़ों श्रद्धालु प्रसिद्ध भैरवनाथ बाबा में दर्शन व पूजन करने जाते हैं। जबकि तमाम लोग ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। जलभराव व कीचड़ के कारण अक्सर लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं। इसी मार्ग से कई विद्यालयों के बच्चे गुजरते हैं। जलभराव में कई बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
मोहल्लावासियों ने कई बार नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से शिकायत भी की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को मोहल्लावासियों ने प्रदर्शन कर मार्ग ठीक कराये जाने की मांग की। इस दौरान आशा सिंह, पुष्पा पटवा, शिव कांति शुक्ला, सपना, मीना गुप्ता, उत्तम कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता, परितोष कुमार गुप्ता, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, बलजीत सिंह, हिमांशु सिंह मौजूद रहे।