{"_id":"634309a9bfe0985da82393d0","slug":"water-logging-gonda-gonda-news-lko652102296","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी की दीवार ढहने से एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी की दीवार ढहने से एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
फोटो- 7-गोंडा में खरगूपुर-श्रावस्ती मार्ग पर बलुआ पुल के पास सड़क पर बह रहा पानी। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (गोंडा)। बारिश के बाद गांवों में जलभराव की स्थिति है। क्षेत्र के दौलतपुर गांव के चांदपुर मजरे में मिट्टी के घर की दीवार भरभरा कर ढह गई। जिसमें दो युवक दब गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।
दौलतपुर के चांदपुर मजरे में शनिवार को राम सूरत पुत्र द्वारिका के घर के निर्माण का काम चल रहा था। बगल में कच्चे मिट्टी की दीवार खड़ी थी। अचानक मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसके नीचे काम कर रहे राजगीर मुकेश (32) पुत्र झिनन और अर्जुन (18) पुत्र बसंत निवासी लिदेहना ग्रंट थान मनकापुर दब गए। दोनों को मिट्टी से बाहर निकाला और एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां पर चिकित्सक ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया।
अर्जुन की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। उसका इलाज अयोध्या के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। मुकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि राजगीर के मौत की सूचना है, शव को परिवार के लोग लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
कुआंनो नदी उफान पर, सड़क कटी
खरगूपुर (गोंडा)। मूसलाधार बारिश के बाद क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। प्रशासन ने खरगूपुर-बौद्ध स्थल को जाने वाले श्रावस्ती मार्ग को बलुआ पुल से पहले बैरीकेडिंग लगाकर बंद करा दिया है। बता दें कि बलुआ पुल से सौ मीटर पहले ही कुआंनो नदी ने सड़क काटकर दूसरी धारा बना ली थी। मार्ग से भारी वाहनों के साथ ही पैदल, दो व चार पहिया वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक दिया गया है।
भीषण बारिश के बाद अब क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन गई है। जिससे बलुआ, ककरा, नरहरिया, कल्लू पुरवा, बनकसिया, नरायनपुर माफी, कर्मडीह खुर्द, वीरमपुर सहित दर्जनों गांवों की लगभग दो हजार बीघे धान की फसल पानी में डूब गई। कुआंनो नदी ने अपना बिकराल रूप धारण कर खरगूपुर-बौद्ध स्थल श्रावस्ती को जोड़ने वाले मार्ग बलुआ पुल से लगभग 100 मीटर पहले ही सड़क काट कर दूसरी धारा बनाकर नदी बहने लगी है। जिसकी सूचना पर ग्राम पंचायत बलुआ ककरा के प्रधान मोहम्मद शाजिद खान ने प्रशासन को दी। उपजिलाधिकारी सदर वीके सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम, प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह, एडीओ पंचायत आजम खां आदि ने पहुंचकर जायजा लिया। स्थिति को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है।
कुआंनो नदी की धारा से घिरा मंदिर, घुसा पानी
क्षेत्र के ककरा गांव के पास कुआंनो नदी के पास बने प्राचीन आश्रम गैंनहवा बाबा मंदिर के चारों ओर पानी ही पानी है। नदी के बहाव ने मंदिर को अपने हद में कर लिया है। मंदिर के अंदर महंत दयाराम दास व उनका शिष्य, चार गायें तथा एक बाइक हैं। मंदिर में नदी का पानी घुसने लगा है। दो दिन पहले प्रशासन ने महंत व उनके चेला को लाने के लिए गोताखोर के साथ स्टीमर भेजा था, लेकिन महंत ने गायों को भी संग ले जाए बिना जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद स्टीमर लौट गया। आस पास के राजेश पांडेय आदि लोगों ने महंत के लिए दवा आदि की व्यवस्था कराकर गांव के तैराकों से भिजवाया है। वहीं खरगूपुर वीरपुर रोड से तेलई पुरवा गांव को जाने वाले मार्ग पर ककरा गांव के पास बन रहा पुल भी बाढ़ के पानी में डूब गया। क्षेत्रीय राजस्व कर्मी अनूप कुमार, अवधेश कुमार व राम निवास तिवारी ने इसकी रिपोर्ट तहसील को भेजी है। वहीं बाढ़ क्षेत्र में डूबे धान की फसलों का सर्वे कर रहे हैं।