{"_id":"5d24c6aa8ebc3e6d07312b57","slug":"water-harvestin-gonda-news-lko469777150","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में जल संचयन के लिए तालाबों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में जल संचयन के लिए तालाबों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
गोंडा। घटते हुए जलस्तर को बढ़ाने के लिए और बरसात के पानी को नदियों में बेकार बहने से बचाने के लिए जिले की टेढ़ी व मनवर नदियों के किनारे वाले गांवों में विशेष अभियान शुरू होगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर योजना की रूपरेखा तय की है।
सीडीओ ने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दोनों नदियों के किनारे पड़ने वाले सभी गांवों का वे एक सप्ताह के अंदर चिन्हांकन कर कार्य योजना बना लें। उन्होंने कहा कि इस गांवों के तालाबों का जीर्णोद्धार, सुन्दरीकरण व सघन वृक्षारोपण कराया जाएगा। जिससे वर्षा जल नदियों में बह जाने के बजाय इन गहरे तालाबों में स्टोर हो जिससे जलस्तर बढ़ सके।
इसके अलावा गांवों में मौजूद धार्मिक महत्व के तालाबों को विशेष रूप से सुंदर व गहरा बनाकर जल संचयन का काम किया जाएगा। समीक्षा में पता चला कि जिले केे दो ब्लॉक नवाबगंज व छपिया में भूगर्भ स्तर तेजी से घटा है।