फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   water entered in 60 graves

60 मजरों में घुसा पानी

Tue, 19 Jul 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 19 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
water entered in 60 graves
घाघरा का बढ़ा जलस्तर
लगातार हो रही बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने से घाघरा नदी खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर बहने लगी है। जबकि सरयू नदी भी अयोध्या में खतरे के निशान को पार करते हुए 10 सेमी ऊपर बह रही है। दोनों नदियों के चेतावनी बिंदु को पार करने से इलाकाई लोगों में दहशत है। वहीं, नवाबगंज में कोई बांध न होने से यहां के छह गांव व उसके करीब 60 मजरों में बाढ़ का पानी भरना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


जैतपुर मांझा के मजरा गंगूपुरवा को जाने वाली सड़क पर मंगलवार को दो फिट के करीब पानी आ गया। जबकि नवाबगंज से ढेमवाघाट जाने वाली रोड पर भी बुधवार की सुबह तक पानी पहुंचने का अनुमान है। सुरक्षा की दृष्टि से पावर कॉरपोरेशन ने मांझा इलाके की बिजली नवाबगंज बिजलीघर से काट दी है। करनैलगंज में एल्गिन-चरसड़ी बांध से घाघरा का पानी सटकर बह रहा है। 
विज्ञापन


 सोमवार को बनबसा बैराज से छोड़ा गया करीब दो लाख क्यूसेक पानी अभी एल्गिन बांध तक पहुंचा भी नहीं था कि मंगलवार को करीब 3.16 हजार क्यूसेक पानी घाघरा में और छोड़ दिया गया। जिसके बुधवार की दोपहर तक जिले में पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मंगलवार को घाघरा में बढ़े पानी के बहाव से एल्गिन-चरसड़ी बांध को बचाने के लिए बनाए गए स्पर भी पानी में डूबे नजर आए। गोंडा, बाराबंकी का प्रशासन बांध पर कटान रोकने के लिए जुट गया है। मंगलवार को घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 के सापेक्ष 106.767 सेमी पहुंच गया था। जबकि नदी में सवा तीन लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होना पाया गया। परसावल गांव के नजदीक कटान होने से अधिकारियों के हांथ-पांव फूलने लगे हैं। परसावल में सचिवालय के निकट नदी की धारा पहुंच चुकी है। लोगों का गांवों से पलायन जारी है। 

उधर, नवाबगंज में सरयू नदी के जलस्तर में आई तेजी से यहां के जैतपुर मांझा, तुलसीपुर मांझा, दत्तनगर, ढेमवाघाट, बहादुरा, साखीपुर, ब्यौंदा मांझा, बनगांव और इन गांवों के करीब पांच दर्जन मजरों में बाढ़ का पानी भरना शुरू हो गया है।


ग्रामीणों की मानें तो अगर सरयू नदी का जलस्तर इसी तेजी से बढ़ता रहा तो बुधवार की सुबह से लेकर दोपहर तक साखीपुर से लेकर ढेमवाघाट और ढेमवाघाट रोड के उस पार के करीब 50 गांवों में पानी भर जाएगा। मंगलवार को नवाबगंज इलाके में आई बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे आयुक्त देवीपाटन मंडल सुधीर कुमार दीक्षित ने जैतपुर मांझा के गंगूपुरवा गांव का निरीक्षण भी किया। जहां जाने वाला रास्ता दोनों ओर पानी से डूबा हुआ है। कमिश्नर ने मौके पर एसडीएम को गांव वालों को हर प्रकार की सुरक्षा मुहैया कराने और उनके खाने-पीने के इंतजाम की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed