{"_id":"5e9875188ebc3e76d2169861","slug":"watchful-at-every-turn-returned-without-helmet-gonda-news-lko51790858","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर मोड़ पर चौकसी, बिना हेलमेट वालों को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर मोड़ पर चौकसी, बिना हेलमेट वालों को लौटाया
विज्ञापन
गोंडा में लॉकडाउन-2 के तहत चौक के तरफ जाने वाली रोड़ को नो पार्किंग जोन बनाने के बाद यातायात निरीक्
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन-टू के दूसरे दिन नियमों की अंकुश के साथ ही प्रशासन का कड़ा पहरा रहा। अंकुश और निगरानी से लोगों के कदम तो ठिठके रहे लेकिन जरूरी कामों को लेकर फिर भी लोग सड़कों पर दिखे। गुरुनानक चौक निगरानी का हब बना रहा और यहां नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहीं। आने-जाने वालों से जानकारी करने के साथ ही सलाह देने और सख्ती दिखाती हैं। दुकानों की निगरानी करके स्थिति की पड़ताल कर रही है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि अभी तक स्थिति नियंत्रण में है और ऐसी ही स्थिति के लिए सभी का सहयोग चाहिए। घरों से न निकलें और नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं।
लॉकडाउन से आम लोगों की सुविधा के लिए मोहल्लों में सब्जी व राशन की उपलब्धता के लिए स्थानीय दुकानों को चार बजे तक खोली गई हैं। इसके अलावा मेडिकल स्टोरों को भी खोला जाता है, चार बजे के बाद कोई दुकान नही खुलती है। इससे पहले लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके सामग्री ले सकते हैं। घर से बाहर निकलने में मुंह व नाक ढकना जरूरी है। चाहे मास्क लगाएं या फिर गमछा या रुमाल का प्रयोग करें। इस सबके साथ ही हर मोड़ पर पुलिस तैनात है जो लोगों को अनावश्यक घूमने पर रोक रही है। गुरुवार को दूसरे चरण के दूसरे दिन होने से नियमों की जानकारी के लिए कड़ी व्यवस्था रही।
मेडिकल स्टोरों पर टिकी निगाहें, छानबीन रही तेज
लॉकडाउन में आम लोगों को दवा आदि की व्यवस्था बनी रही और ओवररेटिंग न होने पाए इस पर भी प्रशासन निगाहें टिकी हैं। प्रशासनिक टीम लगातार दुकानों की जांच करके जानकारी जुटा रही है और सतर्क कर रही है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों एक मेडिकल स्टोर से स्पाइरी डेट की दवा दे दी गई थी। इसके खुलासे के साथ ही कार्रवाई तेज हो गई है।
विज्ञापन
यमराज के भेष में लोगों को किया जागरूक, बताए बचाव के तरीके
शहर मेें प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने की नई पहल की। यमराज के भेष में चौक से लेकर चौराहों पर लोगों को मास्क पहने के साथ ही बाइक चलराने पर हेलमेट जरूर लगाए जाने की जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा घरों में रहने से ही कोरोना से बचने का तरीका बता रहे हैं। नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी का कहना है कि लोगों को नियमों की जानकारी देने की हर स्तर से पहल हो रही है। इसके बाद भी कोई नियम तोडे़गा तो कार्रवाई की जाएगी।
सफाई कर्मियों का फूलों से किया स्वागत, बढ़ाया उत्साह
शहर में सफाई कर्मियों को फूल-मालाओं से लोगों ने स्वागत किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेंद्र प्रकाश आर्य के देखरेख में सफाई कर्मी, पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, को गमछा, जूस, फल, बिस्किट आदि भेटकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र, जगदीश रायतानी, मंसूर अहमद शमसी, अतीक अहमद, राजेंद्र सिंह, हामिद अली ईरानी, जसपाल सिंह, चंदन आर्य, संतोष अग्रवाल आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के राहुलदेव शास्त्री, मनीष आदि ने भी लोगों को जागरूक किया। वहीं शहर में सफाई कर्मियों का बच्चों ने छतों से फूल फेंक कर स्वागत किया।