फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Warehouse fire, goods of 25 million ash

गोदाम में आग से 25 लाख का सामान राख

Wed, 22 Feb 2017 12:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Wed, 22 Feb 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
नगर के थोक किराना व्यापारी के गोदाम में मंगलवार की भोर सुबह अज्ञात  कारणों से आग लग गई। घटना में 40 हजार रुपये नकदी समेत करीब 25 लाख रुपये  का सामान जलकर खाक हो गया है। घटना के समय दुकान बंद थी और दुकान मालिक अपने घर पर थे।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल ने  क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


नगर  कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरैनिया तालाब निवासी मोहम्मद अशरफ पुत्र स्व.जमाल अहमद ने मंगलवार को बताया कि वह नगर पालिका के पास किराने का थोक व फुटकर व्यापार करते हैं। सोमवार रात को अशरफ अपनी दुकान बंद कर आवास पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की भोर में दुकान से अचानक धुआं निकलने लगा। आस-पास के लोगों ने मामले की सूचना अशरफ को दी। अशरफ घर से भागकर दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में भयंकर आग लगी है। फायर सर्विस को सूचित करने के बाद स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए।

घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अशरफ के मुताबिक दुकान में रखी 40 हजार रुपये नकदी समेत करीब 25 लाख रुपये के किराने का सामान जलकर खाक हो गया है। पीड़ित ने नगर कोतवाली में मामले की सूचना दी।


घटना के  संबंध में नगर कोतवाल एसके त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की  सूचना दर्ज कर छानबीन की जा रही है। हल्का लेखपाल कृष्ण कुमार ने बताया कि किराने की  दुकान में लगी आग की सूचना मिलने पर क्षति का आंकलन किया गया है। रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed