फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Waiting for bonus, salaries lying

बोनस का हो रहा इंतजार, वेतन के लाले

Thu, 05 Nov 2020 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Waiting for bonus, salaries lying
गोंडा। बेसिक शिक्षा के 7600 शिक्षकों के वेतन का बजट ही नहीं है। करवा चौथ के पहले वेतन शिक्षकों को नहीं मिल सका। अभी तक बजट न आने से त्योहारों के समय वेतन मिलने का संकट खड़ा हो गया है। हर महीने के 5 तारीख तक शिक्षकों के वेतन का भुगतान हो जाता था। इस बार बजट न होने से शिक्षकों के वेतन का 36 करोड़ रुपये का भुगतान फंसा है। माना जा रहा है कि अभी वेतन भुगतान में समय लगेगा। पहली बार ऐसा हुआ है कि इस महीने में वेतन भुगतान में बजट की कमी आई है। वैसे सभी की निगाहें शासन से बजट जारी होने पर टिकी है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन भुगतान में विभाग की लापरवाही अब भारी पड़ रहा है। समय से जिलों से बजट का डिमांड न जाने से बजट जारी नहीं हो पाया है। दीपावली पर बोनस का इंतजार कर रहे शिक्षकों को वेतन के ही लाले पड़े हैं वैसे यह तो तय है कि अक्तूबर माह का वेतन दीपावली के पहले मिल जाएगा लेकिन समय से भुगतान न होने के पीछे विभाग की लापरवाही ही बताई जा रही है। शिक्षकों के वेतन का 36 करोड़ रूपए का भुगतान होना है, इसके लिए बजट की कमी होने की बात विभागीय अधिकारी कह रहे हैं। इसके पहले भी फरवरी व मार्च माह में वेतन देने में देरी हो चुकी है। शिक्षकों के वेतन देने में विभाग की देरी से अब आक्रोश भी फैल रहा है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनय तिवारी कहते हैं कि हर महीने वेतन का भुगतान होता है तो विभाग को पहले से क्यों नही पता होता है कि वेतन का बजट है कि नही है। हर महीने के आखिरी समय में ही बजट न होने की बात क्यों कही जाती है। उन्होंने समय से शिक्षकों के वेतन का भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तीन हजार से अधिक शिक्षामित्रों को तीन माह से नहीं मिला मानदेय
परिषदीय स्कूलों में मानदेय पर काम कर रहे शिक्षामित्रों को भी नियमित मानदेय का भुगतान नही हो रहा है। जिले के तीन हजार से अधिक के शिक्षामित्रों को तीन महीने से मानदेय नही मिला है। संगठन के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र ने इसकी शिकायत महानिदेशक स्कूली शिक्षा से की और आनलाइन भी शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद भी मानदेय नही जारी हो सका है। दस हजार रूपए मासिक मानदेय पर कार्य कर रहे शिक्षामित्रों का भी समय से मानदेय नही मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के वेतन भुगतान की सारी तैयारी पूरी है। वेतन भुगतान का बजट मिलने पर भुगतान की कार्रवाई कर दी जाएगी। भुगतान जल्द ही हो जाएगा। -मंगलेश पालीवाल, वित्त एवं लेखाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed