{"_id":"695aaad8b6faeae3b1056edc","slug":"voters-names-appear-in-two-places-on-the-list-the-accountant-asks-where-to-vote-gonda-news-c-100-1-gon1003-149823-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मतदाताओं का सूची में दो-दो जगह नाम, लेखपाल ने पूछा कहां करना है मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मतदाताओं का सूची में दो-दो जगह नाम, लेखपाल ने पूछा कहां करना है मतदान
Sun, 04 Jan 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। ..आपका का नाम दो-दो पंचायतों में दर्ज है.. आप कहां मतदान करना चाहते हैं..एक जगह की सूची में नाम शामिल किया जाएगा। इस तरह से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी अनंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद वोटरलिस्ट में खामियां मिलने के बाद दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
छह जनवरी तक करीब एक लाख दावे व आपत्तियों के निस्तारण की कवायद चल रही है। सदर तहसील क्षेत्र के खरगूपुर इमिलिया, फत्तेगढ़ में राजस्व निरीक्षक देवी प्रसाद, लेखपाल संघ मंत्री आत्माराम वर्मा, पूरेदतई में प्रशांत वर्मा और तरबगंज में कटरा भोपचंद में लेखपाल आलोक श्रीवास्तव ने पहुंचकर दावे व आपत्तियों की जांच की। लेखपालों ने बताया कि कई मतदाता दो-दो पंचायतों में दर्ज पाए गए हैं। इसके लिए दावे व आपत्तियां दी गई हैं। अब ऐसे मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है। कौन सी पंचायत की सूची में रहकर मताधिकार हासिल करना चाहते हैं, उनसे जानकारी मांगी जा रही है। पात्र मतदाताओं का सिर्फ एक पंचायत की सूची में नाम रहे। इसके लिए पूरी जांच पड़ताल की जा रही है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण का कहना है कि छह जनवरी तक दावे व आपत्तियों की जांच पूरी की जाएगी। कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम स्तर से जरूरी कवायदें की जा रही है।
सूची में खामियों की भरमार, लेखपाल परेशान
पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में किसी लेखपाल के पास 500 तो किसी के पास 800 दावे व आपत्तियों की जांच की जिम्मेदारी है। आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पास करीब आधार दर्जन गांवों की 800 से अधिक दावे व आपत्तियों के निस्तारण की जिम्मेदारी है। लेखपाल आत्माराम वर्मा का कहना है कि 250 आपत्तियों का निस्तारण किया गया। लेखपाल प्रशांत वर्मा ने कहा कि काफी संख्या में दावे व आपत्तियां हैं। निस्तारण में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।