{"_id":"617ae54225e43829d45ea9dc","slug":"voter-gonda-news-lko602181422","type":"story","status":"publish","title_hn":"18-19 साल आयु के 88 प्रतिशत युवाओं का नाम मतदाता सूची में नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18-19 साल आयु के 88 प्रतिशत युवाओं का नाम मतदाता सूची में नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरबगंज (गोंडा)। विधानसभा-299 तरबगंज क्षेत्र के 18-19 वर्ष आयु के बीच के लगभग 88 प्रतिशत मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, जिन्हें सूची में शामिल करने के लिए तहसील प्रशासन विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाने जा रहा है। तहसीलदार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी पत्रकारों को दी। इसके लिए एक नवंबर से विधानसभा क्षेत्र के सभी इंटर कॉलेजों व महाविद्यालय के प्रबंधकों व अध्यापकों से सहयोग प्राप्त कर वहां हेल्प डेस्क व मतदाता कक्ष बनाया जाएगा।
विद्यालय परिवार से एक समन्वयक की नियुक्ति होगी। जोकि अभिभावकों से संपर्क कर नए व वंचित मतदाताओं को सूची में सम्मलित कराने में सहयोग प्रदान करेगा। विधानसभा क्षेत्र में आवश्यक 65 प्रतिशत मतदाताओं के सूची में शामिल होने के सापेक्ष मात्र 58 प्रतिशत ही मतदाता शामिल हैं। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
विधानसभा तरबगंज अंतर्गत कुल जनसंख्या 08 लाख 08 हजार 440 है, जिसमे 18-19 आयु के बीच कुल 27319 मतदाता हैं, लेकिन सूची में सिर्फ 3234 ही सम्मलित हैं। वहीं विधानसभा क्षेत्र में लैंगिक अनुपात भी 848 है। लैंगिक अनुपात लक्ष्य 950 प्राप्त करने व युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए एक नवंबर से अभियान चलाया जाएगा। तहसीलदार पैगाम हैदर ने बताया कि मतदाता सूची से छूटे व नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए एक नवंबर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। माह की 7, 13, 21 व 28 तारीख को विशेष तिथि निर्धारित की गई है, जिसमें सभी बीएलओ अपने बूथ पर उपस्थित रहेंगे।