फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Volunteers gave the message of environmental protection

Gonda News: स्वयंसेवकों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 27 Mar 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 27 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Volunteers gave the message of environmental protection
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन शुक्रवार को स्वयंसेवकों ने जनजागरूकता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने चयनित गांव बंगरहवा, परेड सरकार, नेवलगंज और बनकटाचार्यगंज तक रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों को पौधरोपण करने, प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रैली के बाद स्वयंसेवकों ने बादशाह बाग स्थित राजकीय वृद्धाश्रम का भ्रमण किया। राजकीय उद्यान विभाग की नर्सरी का भी अवलोकन किया। प्रो. रंजन शर्मा की अध्यक्षता में बौद्धिक सत्र कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो. डीके गुप्त व विशिष्ट अतिथि प्रो. मंशाराम वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने वर्तमान वैश्विक परिदृश्य और ऊर्जा संकट विषय पर व्याख्यान दिया। पवन सिंह, डॉ. चमन कौर, डॉ. परवेज आलम, डॉ. दिलीप शुक्ल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed