फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vivekananda's ideals iterative resolution

विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Tue, 12 Jan 2016 11:45 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vivekananda's ideals iterative resolution
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


स्थानीय एमएलके महाविद्यालय में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं से प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति को जागृत कर देश में ऐसी क्रांति लाना चाहते थे जो देश को समर्थ, सशक्त एवं सक्षम बनाने में सहायक हो।
विज्ञापन


गोष्ठी को डॉ. नीरजा शुक्ला, डॉ. विमल प्रकाश वर्मा, डॉ. कौशल श्रीवास्तव, डॉ. रामबख्श श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया।

भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने तुलसीपार्क स्थित पार्टी कार्यालय एवं आसपास साफ-सफाई करके लोगों को जागरुक किया। संगठन के जिलाध्यक्ष वरुण सिंह मोनू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत का नाम विश्व में रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी जी के जीवन में असंभव व असफलता का कोई स्थान नहीं था। महामंत्री सौरभ रतन पांडेय, अंबुज सिंह, जयंत सिंह, सिद्घार्थ, विजय यादव, विशाल यादव, अनीकेत गुप्ता व शुभम बंसल आदि ने उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। युवा कल्याण विभाग में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।

उधर, शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। शक्तिपीठ देवीपाटन के पीठाधीश्वर महंत मिथलेश नाथ योगी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का ध्वज पूरे विश्व में फहराया।


स्वामी जी के बताए मार्गों पर चलकर ही देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाया जा सकता है। गोष्ठी को हियुवा जिला प्रभारी दिलीप गुप्ता, संयोजक नवीन सिंह, जिलाध्यक्ष रंजीत आजाद आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed