{"_id":"601978e48ebc3e2da63a2ff6","slug":"vivek-selected-for-children-s-science-congress-gonda-news-lko562846231","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल वैज्ञानिक विवेक तिवारी का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल वैज्ञानिक विवेक तिवारी का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जनपद स्तरीय आयोजन के लिए कुल 191 बाल वैज्ञानिकों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था। जिले स्तर पर 80 बाल वैज्ञानिकों ने प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण किया। जिसमें से पांच बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तरीय आयोजन के लिए किया गया है।
इसमें जनता इंटर कॉलेज कौड़िया के विवेक तिवारी, यतेंद्र पाठक, मनीषा शुक्ला, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय लोढ़ियाघाटा के हेमंत मौर्या एवं अवनीश यादव का चयन राज्य स्तरीय आयोजन के लिए किया गया है।
राज्य आयोजन समिति ने सभी बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट का ऑनलाइन मूल्यांकन किया। जिसमें गोंडा के विवेक तिवारी एवं यतेंद्र पाठक का चयन राज्य स्तर पर ऑनलाइन प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन के लिए किया गया।
विज्ञापन
जिसमें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में विवेक तिवारी सफल रहे। जिला समंवयक डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि इस वर्ष एकेडमिक कोऑर्डिनेटर डॉ. कृष्णदेव द्विवेदी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक दयाशंकर प्रजापति ने अथक परिश्रम किया और कोविड-19 के इस दौर में भी अधिक से अधिक बच्चों को विज्ञान की इस विधा से जोड़ने में सफल रहे।
ब्लॉक समन्वयक हेमंत श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, राजवर्धन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश द्विवेदी सहित अन्य कई विज्ञान शिक्षकों ने चयनित छात्र विवेक तिवारी को बधाई दी है।