फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Virtual flight of fighter jet raises hopes

Gonda News: फाइटर जेट की आभासी उड़ान ने जगाई उम्मीदें

Fri, 05 Dec 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Virtual flight of fighter jet raises hopes
वैन में फाइटरजेट उड़ाने जैसा अनुभव करता छात्र। 
गोंडा। भारतीय वायुसेना की दिशा टीम ने एलबीएस महाविद्यालय में आयोजित ‘चूज इंडियन एयर फोर्स ऐज कॅरिअर’ सेमिनार में छात्रों को फाइटर जेट की दुनिया से रूबरू कराया। कार्यक्रम में मौजूद अत्याधुनिक वैनिटी वैन सिम्युलेटर के जरिये विद्यार्थियों ने लड़ाकू विमान उड़ाने जैसा रोमांचक अनुभव लिया, जिससे उनके भीतर पायलट बनने का सपना और अधिक पुख्ता हो गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भी फाइटर जहाज उड़ाने जैसा अनुभव लिया।
विज्ञापन

एलबीएस महाविद्यालय के ललिता सभागार में आयोजित सेमिनार में विंग कमांडर मनीष कुमार वर्मा ने आधुनिक तकनीक, एवियोनिक्स और मिशन प्लानिंग की बारीकियां समझाते हुए बताया कि कैसे फाइटर जेट हाई-टेक सिस्टम के सहारे सटीक ऑपरेशन को अंजाम देते हैं। उन्होंने वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मानक व तैयारी की रणनीति को सरल भाषा में समझाया और कहा कि सही दिशा में मेहनत किसी भी छात्र को आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। छात्रों से युद्ध, फाइटर प्लेन व वायु सेना से संबंधी सवाल पूछा गया। सही जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

टीम में शामिल फ्लाइंग ऑफिसर हर्षित हुड्डा व फ्लाइट लेफ्टिनेंट नवीन कुमार यादव ने छात्रों के सवालों का जवाब देकर कॅरिअर से जुड़ी शंकाएं दूर कीं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं को इस तरह के आयोजनों से न सिर्फ सही मार्गदर्शन मिलता है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह व सचिव उमेश शाह ने भी जानकारी दी। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रवींद्र कुमार, प्रो. जितेंद्र सिंह, प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed