{"_id":"61c60c2cf097bb03fb0515b5","slug":"viral-of-photo-with-pistol-arrested-gonda-news-lko6104967117","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौब जमाने को सोशल मीडिया पर पिस्टल के संग फोटो की वायरल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रौब जमाने को सोशल मीडिया पर पिस्टल के संग फोटो की वायरल, गिरफ्तार
विज्ञापन
गोंडा। शहर के एक मोहल्ले के रहने वाले एक युवक ने रौब जमाने को सोशल मीडिया पर पिस्टल के संग अपनी फोटो वायरल की। पिस्टल संग वायरल फोटो को देखते ही पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से फोटो संग वायरल की पिस्टल बरामद की है।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवक की हाथ में पिस्टल लिए फोटो वायरल हुई थी। जिसकी जानकारी होने पर कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह को पड़ताल करके कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
एसपी ने बताया कि कोतवाली पुलिस की पड़ताल में पता चला कि युवक का नाम सहबाज अहमद उर्फ मिंटू खान है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तथाकथित पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। मिंटू खान ने पूछताछ में बताया कि बरामद पिस्टल लाइटर के रूप में कार्य करती है। लोगों पर रौब जमाने के लिए उसने सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट किया था। संवाद